फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तिलक के बाद मांगे चार लाख रुपये न देने पर तोड़ी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
- युवती के भाई की शिकायत पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन

शाहाबाद। तिलक समारोह के बाद वर पक्ष के लेागों ने शादी से पहले चार लाख रुपये दहेज में देने की मांग कर दी। वधू पक्ष ने असमर्थता जताते हुए इनकार कर दिया, तो युवक ने शादी करने से मना कर दिया। युवती के भाई की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के धरमापुर निवासी विवेक ने पुलिस से शिकायत की है। बताया कि उन्होंने अपनी बहन छाया की शादी पाली थाना क्षेत्र के अलमापुर निवासी शालेंद्र उर्फ लालू के साथ तय की थी। तिलक भी हो गया था। तिलक में तीन लाख रुपये का सामान नगदी समेत दिया था। आरोप है कि तिलक के कुछ दिन बाद लालू ने शादी से पहले चार लाख रुपये की मांग की। अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए विवेक ने इनकार कर दिया। इस पर लालू ने शादी करने से मना कर दिया। विवेक का कहना है कि तिलक में दिए गए रुपये वापस मांगने पर लालू ने जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि शिकायत के आधार पर शालेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें