फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चोरी के मोबाइल समेत युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सोमवार को जीआरपी की टीम रेलवे स्टेशन हरदोई के प्लेटफॉर्म संख्या-दो पर सीतापुर पुल के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक मोबाइल पाया गया। जांच में पता चला कि बरामद मोबाइल हाल ही में रेलवे स्टेशन क्षेत्र से चोरी हुआ था। जीआरपी हरदोई प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी राशिद (29) अमेठी जिले के जामौ थाना क्षेत्र के सुरतगंज बाजार का रहने वाला है। आरोपी को जेल भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें