फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को दिल्ली छोड़कर आए युवक ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पत्नी को दिल्ली छोड़कर आए युवक का शव शनिवार की सुबह गांव के बाहर फांसी पर लटकता मिला। परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं, लेकिन गांव में पत्नी से विवाद की चर्चा आम है।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिलवारी निवासी उपदेश (33) दिल्ली में मजदूरी करता था, साथ में पत्नी राधा भी रहती थी। शुक्रवार की शाम उपदेश दिल्ली से गांव आने के लिए निकला था। शनिवार सुबह गांव के बाहर एक पेड़ पर गमछे से बने फांसी के फंदे पर उपदेश का शव लटकता मिला। शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव फांसी पर लटकता देखा तो परिजनों को सूचना दी। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना को लेकर परिजन चुप्पी साधे हैं। लोनार कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें