फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने का करें प्रयास: एडीआरएम

विज्ञापन
निरीक्षण करते एडीआरएम निर्भय नारायण सिंह। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। मुरादाबाद के एडीआरएम निर्भय नारायण सिंह ने शुक्रवार को हरदोई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। सियालदाह एक्सप्रेस से हरदोई पहुंचे एडीआरएम ने वीआईपी वेटिंग रूम, स्टेशन, स्टेशन अधीक्षक कक्ष व सरकुलेटिंग एरिया का निरीक्षण कर सफाई व अन्य व्यवस्थाएं देखीं। कहा कि यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यात्रियों के हित और सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए। कोरोना के नए वैरियंट के मामले सामने आ रहे हैं, इसलिए सभी लोग एहतियात बरतें और यात्रियों को भी कोविड गाइड लाइन का पालन करने के लिए प्रेरित करें। एडीआरएम ने कुछ यात्रियों की मांग पर कहा कि आवश्यकता पड़ी तो सरकुलेटिंग एरिया में शौचालय का निर्माण कराया जाए। इसके बाद एडीआरएम ने अधिकारियों के साथ व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें