फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदार अनजान : खुले नाले हादसों को देते बुलावा

विज्ञापन
फोटो-01- जिला पंचायत गेट के सामने खुला नाला। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। शहर में भी जगह-जगह नाले खुले हुए हैं। जिम्मेदार इससे अनजान हैं जबकि खुले नाले और पुलिया की टूटी रेलिंग हादसों को बुलावा दे रही हैं। कई स्थानों पर नालों को ढकने के लिए सीमेंटेड पटरे नहीं डाले गए हैं। वहीं पानी के रोड क्रॉस के लिए बनी पुलिया पर रेलिंग तक नहीं है। इससे हादसों की आशंका रहती है।
विज्ञापन

शहर में जलनिकासी के लिए बने नाली-नाला समय के साथ बढ़ते यातायात साधनों से हादसों का कारण बनते जा रहे हैं। जलनिकासी व्यवस्था की बदहाली अब लोगों के लिए भारी पड़ने लगी है। प्रमुख मार्गों और आवासीय क्षेत्रों में नाले खुले हैं जबकि अनेक पुलिया की रेलिंग टूटी हुई है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग समस्या से अनजान बने हुए हैं। शहर में जिला पंचायत के नवीन गेट के सामने पानी रोड क्रॉस के लिए बनी पुलिया की रेलिंग ही नहीं है। इतना ही नहीं यहां पर नाला भी खुला हुआ है। इससे राहगीरों, बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
जेल सड़क पर शहीद उद्यान के पास नाला खुला है। ऐसे ही पुलिस लाइन के सामने नाला खुला है। सर्कुलर सड़क सहित अन्य स्थानों पर भी नाले खुले हैं। बरसात से पहले जब यह हाल है तो बरसात के समय जलभराव होने से तो यह खुले नाले दिखते ही नहीं हैं।
विज्ञापन

-
बरसात में बढ़ जाता खतरा
बरसात के दिनों में नालों में पानी का बहाव बढ़ने और जलभराव होने से खुले नाले दिखाई नहीं देते। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों के नाले में गिरने का खतरा बढ़ जाता है। इसी तरह रेलिंगविहीन पुलिया भी हादसों की वजह बन सकती हैं।
-
शहर में जलनिकासी के लिए नाले-नाली बनवाए जा रहे हैं। इसमें बड़े नालों पर सीमेंटेड पटरे भी डलवाए जा रहे हैं। निकाय के नालों पर सीमेंटेड पटरा डलवाने के साथ ही सुरक्षा रेलिंग भी लगवाई जा रही हैं। अभी बहुत काम होना बाकी है। शहर में खुले नालों की जानकारी है और काम कराने के लिए कार्ययोजना में लिया जा रहा है। -रामेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, हरदोई

भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री ने जलभराव का समाधान मांगा



संडीला। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री विशुन दयाल शुक्ला ने नगर के चक्कर रोड पर जलभराव की समस्या का समाधान मांगा। अधिशासी अधिकारी अनिरुद्ध कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि नगर के वार्ड संख्या छह में चक्कर रोड पर हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे आवागमन भी प्रभावित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। मोहल्ला के सुशील पांडेय, नीरज सिंह, आनंद कुमार, अभय राज सिंह, विशाल गुप्ता ने भी ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर समर्थन दिया है।

फोटो-01- जिला पंचायत गेट के सामने खुला नाला। संवाद

फोटो-01- जिला पंचायत गेट के सामने खुला नाला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें