फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आधी आबादी को सपा से जोड़ेगी महिला सभा

Sun, 04 Feb 2024 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पीडीए पखवाड़े के तहत हो रही पंचायतों की समीक्षा शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में हुई। इस दौरान समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव शांति देवी ने कहा कि आधी आबादी को भी घरों से निकलकर सपा को मजबूत करने के लिए प्रेरित करना होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिसर स्थित सपा के जिला कार्यालय में हुई बैठक को संबोधित करते हुए शांति देवी ने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं को यह संकल्प लेना होगा कि आधी आबादी को सपा की नीतियों से अवगत कराया जाए और पार्टी से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारों में महिला अपराध बढ़ रहे हैं।
समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष रेखा सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ाें, अल्पसंख्यकों, दलितों आधी आबादी और गरीब लोगों का हक छीन रही है। बैठक में सपा जिलाध्यक्ष सिंह बीरेंद्र यादव बीरे, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र वर्मा, महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव सुनीता मित्रा, सुनीता रावत, भावना वर्मा, लालसा पांडेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें