फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नाले में पड़ा मिला किसान का शव

Sun, 04 Feb 2024 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। पिहानी काेतवाली क्षेत्र के धामापुर गांव में लकड़ी काटने गए किसान का शव नाले में पड़ा मिला। मृतक के भाई ने दौरा पड़ने के कारण नाले में गिरकर डूब जाने से मौत होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

धामापुर निवासी सुरेंद्र कुमार (48) खेती करते थे। शुक्रवार की दोपहर लगभग तीन बजे वह लकड़ी काटने के लिए बरबर मोड़ की तरफ गए थे। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार को उनके भाई श्याम लाल खेतों की तरफ तलाशने निकले तो छोटा नाला में सुरेंद्र का शव पड़ा मिला। पास ही कटी हुई लकड़ी और फरसा भी पड़ा था।
श्याम लाल का कहना है कि सुरेंद्र को दौरे पड़ते थे। आशंका है कि लकड़ी काटते समय दौरा पड़ने से वह नाले में गिर गए होंगे। जहानीखेड़ा के चौकी प्रभारी रामानंद मिश्रा ने बताया कि सुरेंद्र का अनबन होने के कारण पत्नी से अलगाव हो गया था। कोतवाल डीडी सिद्धार्थ ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें