फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

99.66 फीसद रहा मदरसा सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ के द्वारा सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी का परीक्षाफल शुक्रवार देर शाम को घोषित कर दिया गया है। जिसमें सेकेंडरी का परीक्षाफल 99.66 प्रतिशत वहीं सीनियर सेकेंडरी का परीक्षाफल 97.29 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि मदरसा बोर्ड के 33 मदरसों में सेकेंडरी में 376 बालक व 222 बालिकाएं पंजीकृत थीं, जिसमें 374 बालक उत्तीर्ण हुए एवं दो बालक अनुत्तीर्ण रहे। बालिकाओं में सभी 222 बालिकाएं उत्तीर्ण रहीं। कुल 596
छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए वहीं सीनियर सेकेंडरी में 103 बालक व 45 बालिकाएं पंजीकृत थीं। सीनियर सेकेंडरी में बालकों का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा। बालिकाओं में चार बालिकाएं अनुत्तीर्ण रहीं। सीनियर सेकेंडरी में कुल 144 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण रहे। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के कारण मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें