फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ रोड बाजार : फुटपाथ से सड़क तक वाहनों की होती पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बाजार में पार्किंग के इंतजाम न होने से खरीदारों और लोगों को अपने वाहन फुटपाथ और सड़क पर खड़े करने पड़ते हैं।
विज्ञापन

वाहनों के फुटपाथ और मार्ग तक खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ता है। आड़े-तिरछे और सड़क तक वाहनों के खड़े होने से जाम भी लगता है। इसमें कई बार बीमार व्यक्तियों के वाहन और स्कूली वाहन भी फंस जाते हैं। इससे इन लोगों को दिक्कत होती है और समय भी लगता है।
लखनऊ रोड के बाजार में कई माॅल, शोरूम, ऑटो मोबाइल्स, कपड़ों की दुकानों के साथ ही निजी चिकित्सालय भी हैं। वैसे तो माॅल और चिकित्सालय में पार्किंग की व्यवस्था होती है। लखनऊ रोड मुख्य मार्ग होने से इस पर शोरुम, दुकानों पर आने वाले खरीदारों के वाहनों के साथ ही बड़े वाहनों का भी आना जाना रहता है।
विज्ञापन

शहर में सवारियों के आवागमन के लिए ई-रिक्शों का भी बड़ी संख्या में संचालन होता है। लखनऊ रोड बाजार में पार्किंग के इंतजाम न होने से खरीदारों सहित लोगों को अपने वाहन फुटपाथ और जगह न मिलने पर सड़क तक खड़े करने होते हैं। इससे कई बार जाम की स्थिति बनती है। इसी के साथ ई-रिक्शा भी खड़े हो जाते हैं। इससे दुकानदारों को समस्या का सामना करना पड़ता है। लखनऊ रोड की बाजार में जाम में वाहन फंसने पर आपस में लोगों की तकरार भी हो जाती है।
लखनऊ रोड मुख्य मार्ग होने के साथ ही माल, शोरूम के कारण बड़ा बाजार है। मॉल, शोरूम और चिकित्सालय में पार्किंग की व्यवस्था होती है। संचालकों से इसे प्रभावी बनवाया जाएगा। सार्वजनिक पार्किंग के लिए नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को भूमि चिह्नित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। -एसके त्रिवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन

उप्र उद्योग व्यापार मंडल के युवा नगर अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता लकी ने पार्किंग की समस्या और समाधान के लिए बताया कि पार्किंग जोन बनवाए जाने चाहिए। दुकानदारों को भी पांच मिनट के लिए वाहन खड़े करने वाले लोगों के प्रति सहानुभूति रखते हुए सहनशक्ति का परिचय देना चाहिए। बताया कि सिनेमा चौराहे से बड़ा चौराहे मार्ग पर रात 8:30 बजे चार पहिया वाहनों की नो-इंट्री की जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें