फोटो- 13 मृतक लोकतंत्र सेनानी राम प्रकाश पांडेय
- फोटो : HARDOI
हरपालपुर। क्षेत्र के मलौथा गांव निवासी लोकतंत्र रक्षक सेनानी रामप्रकाश पांडेय(88) का बुधवार सुबह फर्रुखाबाद के अंगूरी बाग स्थित रिश्तेदार के घर पर निधन हो गया। दोपहर में फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर पुलिसकर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। इसके बाद परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार किया।
लोकतंत्र सेनानी राम प्रकाश पांडेय 1977 में इमरजेंसी के विरुद्ध आंदोलन में हरदोई कारागार में 2 माह 17 दिन रहे थे। परिजन के अनुसार वह कुछ दिन पहले ही फर्रुखाबाद निवासी रिश्तेदार के घर गए थे। पांचाल घाट पर तहसीलदार सवाजपुर नारायण सिंह, गार्ड कमांडर हरि सिंह, प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक के नेतृत्व में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी देने के बाद अंतिम विदाई दी गई।
मुखाग्नि उनके जेष्ठ पुत्र विजय कुमार पांडेय ने दी। उनके निधन पर समाजसेवी राम सिंह यादव, आर्य समाज सवाजपुर के प्रधान आर्येन्द्र पांडेय, शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामतीर्थ मिश्र, पूर्व प्रधानाचार्य रामप्रताप पांडेय, मलौथा के प्रधान ओमप्रकाश गौतम, पूर्व प्रधान आशीष पांडेय, सौरभ मिश्रा सिप्पी, सीमा मिश्रा समेत अन्य ने दुख व्यक्त किया है।
फोटो- 14 फर्रुखाबाद के पंचाल घाट पर लोकतंत्र सेनानी राम प्रकाश पांडेय को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दे- फोटो : HARDOI