फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप ने साइकिल सवार को रौंद डाला

Thu, 05 Nov 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर पिकप ने एक साइकिल सवार को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जिससे कई घंटे में सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। पिकप चालक को बांगरमऊ कोतवाली में पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम धतनखेड़ा निवासी राम लाल (50) पुत्र ठाकन बुधवार की शाम करीब 4 बजे अल्लपुर से बेहंदर की बाजार साइकिल से जा रहे थे। रास्ते में बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर अल्लीपुर के पास तेज रफ्तार पिकप ने टक्कर मार दी और भाग गया। रामलाल की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आगे के थानाें को सूचना दी। पिकप को बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया। इधर, आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बांगरमऊ संडीला मार्ग पर जाम लगा दिया। उनकी मांग थी कि चालक को वहां पर लाया जाए और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


इससे करीब दो घंटे तक मार्ग जाम रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक की तीन पुत्रियां है। बाद में पुलिस ने समझाबुझाकर लोगों को सड़क पर से हटाया और आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें