फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 12 घंटे गुल रही सात मोहल्लों की बत्ती, पानी को तरसे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सिटी पावर हाउस का केबल बॉक्स फुंकने से दो फीडर बंद हो गए। जिससे सात मोहल्लों की बत्ती गुल हो गई। 12 घंटे तक बत्ती गुल रहने से लोग पानी के लिए परेशान रहे।दोपहर में लगभग दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सिटी पावर हाउस में अलग अलग फीडर की बिजली आपूर्ति के लिए केबल बॉक्स बने हैं। सिनेमा रोड फीडर और डीएम फीडर की आपूर्ति एक ही केबल बॉक्स से होती है। सिनेमा रोड फीडर से शहर के मोहल्ला मुंशीनगर, अशराफ टोला, सिनेमा रोड और घंटाघर रोड जुड़े हैं, जबकि डीएम फीडर से सुभाष नगर, नुमाइश पुरवा और सिविल लाइंस का कुछ इलाका जुड़ा है।
मंगलवार की सुबह चार बजे केबल बॉक्स फुंक जाने से सिनेमा रोड फीडर और डीएम फीडर से जुड़े सात मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। सिटी पावर हाउस के अवर अभियंता आलोक रावत के नेतृत्व में कर्मचारियों की टीम लगाकर केबल बॉक्स की मरम्मत का कार्य शुरू कराया। दोपहर में लगभग दो बजे बिजली आपूर्ति शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन




ट्रक की टक्कर से टूटा तार, गुल रही बिजली
सोमवार की रात 10 बजे हरदोई-लखनऊ मार्ग पर लखनऊ चुंगी के निकट एक ट्रक ने पोल में टक्कर मार दी। इसके कारण मन्नापुरवा के 220 केवीए पावर हाउस से सिटी पावर हाउस और कोयल बाग कालोनी पावर हाउस जाने वाली आपूर्ति के तार टूट गए। लगभग एक घंटे बाद तकरीबन 11 बजे आपूर्ति बहाल हुई। तकरीबन 55 हजार लोग एक घंटे तक बिजली की समस्या से जूझते रहे।

एक नजर आंकड़ों पर
- 12 घंटे गुल रही बिजली
- 3,500 कनेक्शन धारक रहे परेशान
- 18,000 लोगों को हुई दिक्कत
- 7 मोहल्लों में पानी तक को तरसे लोग
- 12 कर्मचारियों की टीम ने दूर की समस्या


केबल बॉक्स फुंकने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। केबल जमीन के अंदर थी, इसलिए बदलने और मरम्मत करने में समय ज्यादा लग गया। दोपहर दो बजे आपूर्ति सामान्य हो गई थी।
विज्ञापन

आलोक रावत, अवर अभियंता
सिटी पावर हाउस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें