फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों के अवकाश से फरियादी परेशान

Wed, 19 Aug 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा हटाने के दौरान राजस्व टीम पर हुए हमले के मामले में लेखपाल पर दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग को लेकर लेखपाल तीसरे दिन भी सामूहिक अवकाश पर रहे। इससे तहसील आने वालों को काम न होने पर मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


उधर, लेखपाल संघ ने मांगें न मानने पर 21 से कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। ज्ञात हो कि देहात कोतवाली क्षेत्र में 16 अगस्त को कोढ़ावा ग्राम में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमले के दौरान चली गोली से एक बालक घायल हो गया था। जिसमें लेखपाल सहित तीन लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

वहीं दूसरी ओर से लेखपाल की तहरीर पर हमला करने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई थी। घटना के बाद से लेखपाल संघ लेखपाल मनोज त्रिपाठी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर आक्रोशित है और एफआईआर निरस्त करने की मांग कर रहा है। इसी मांग को लेकर तहसील के लेखपाल सामूहिक अवकाश पर है।
विज्ञापन


मंगलवार को भी लेखपाल मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहे। संघ ने लेखपाल पर दर्ज रिपोर्ट निरस्त करने और गांव में अतिक्रमण हटवाने की मांग की। संघ के जिला मंत्री ऐश्वर्य प्रकाश मिश्र ने कहा कि 21 अगस्त तक अगर उनकी दोनों मांगें न मानी गई तो कार्य बहिष्कार किया जाएगा। जिसमें सभी शाखा के लेखपाल शामिल हाेंगे।

तहसील में लेखपाल के सामूहिक अवकाश पर होने पर तहसील आने वालोें को कार्य न होने पर मायूस लौटना पड़ा। इधर, तहसील शाहाबाद में लेखपाल संघ की बैठक हुई, जिसमें लेखपाल मनोज त्रिपाठी पर दर्ज रिपोर्ट निरस्त करने की मांग की गई। बैठक में प्रस्ताव पारित कर कहा गया कि सभी जिला कार्यकारिणी के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें