जिले के समस्त अफसर अपनी तैनाती स्थल पर ही रुकें और
किसी भी दशा में बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़े और मोबाइल हमेशा आन रखें,
ताकि किसी भी समय आवश्यकता पड़ने पर संपर्क किया जा सके।
तहसील सदर
में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने
उक्त निर्देश अफसरों दिए। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस की जितनी भी शिकायतें
लंबित हों इनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। तहसील दिवस,
लोकवाणी तथा मुलाकाती शिकायतों का नियमित निस्तारण किया जाए और शिकायत को
किसी भी दशा में लंबित न रखा जाए।
उन्होंने कहा कि जल्द ही पंचायत चुनाव
होने वाले हैं, जिसमें अधिकांश अफसरों को जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, आरओ,
एआरओ समेत अन्य दायित्वों का निर्वहन करना होगा। इसलिए पंचायती राज से
संबंधित नवीन आदेशों का अध्ययन कर लिया जाए। एसपी उमेश सिंह ने कहा कि
निष्पक्ष ढंग से कार्य किया जाए और किसी भी दशा में कानून व्यवस्था को
बिगाड़ने वाला कार्य न किया जाए।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश
दिए कि अन्य विभागों से ताल मेल बैठाकर कार्य किया जाए और पुलिस गश्त को
बढ़ाया जाए। तहसील दिवस में ग्राम धम्मापुरवा थाना बेहटागोकुल में नाली
निर्माण के विवाद की शिकायत प्राप्त होने पर डीएम ने पुलिस, राजस्व तथा
विकास विभाग की टीम को तुरंत ही मौके पर भेजकर शिकायत का निस्तारण कराया।
तहसील दिवस में कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से छह शिकायतों का
निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व की आठ, जल
निगम की एक, आपूर्ति की तीन, पंचायती राज, बाल विकास की एक एक, पुलिस की
आठ, विकास छह शिकायतों सहित सात शिकायतें अन्य विभागों की प्राप्त हुई।
इस
मौके पर मुख्य विकास अधिकारी विजय गुप्त, उप जिलाधिकारी सदर पप्पू गुप्ता,
जिला विकास अधिकारी उग्रसेन यादव, डिप्टी सीएमओ डा. शमरूल हसन, जिला
कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश चौरसिया, जिला कृषि अधिकारी डा. विनोद कुमार समेत
काफी संख्या में अफसर मौजूद थे।