फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। साथी पर दर्ज मुकदमा वापस लेने समेत 13 सूत्री मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री के नेतृत्व में वकीलों ने जिला प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन की आम सभा की गुरुवार को हुई बैठक में सुरसा थाना क्षेत्र के छोली बिरिया गांव निवासी वकील विजय प्रताप सिंह के प्रार्थना पत्र पर पारित प्रस्ताव के आधार पर अधिवक्ता शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। वह वकील घर में एकत्र हुए। फिर दीवानी न्यायालय परिसर होते हुए कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। अधिवक्ताओं ने मांगों को लेकर नारेबाजी की।
कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे सैकड़ों वकीलों ने वहां जमकर विरोध प्रदर्शन किया। अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बार अध्यक्ष से वार्ता भी की। अध्यक्ष पीके मिश्रा व महामंत्री जेपी त्रिवेदी ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, वह लोग हड़ताल वापस नहीं लेंगे। हड़ताल के कारण शुक्रवार को कचहरी में वादकारी कम दिखे। दूरदराज से आए लोगों को मुकदमे में तारीख लेकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें