फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सूबे में कानून व्यवस्था पूरी तरह से हुई पंगु’

Fri, 06 Feb 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में कानून व्यवस्था बिल्कुल पंगु हो चुकी है। जनता के रक्षक आज भक्षक बनकर शोषण करने में जुटे हुए हैं। राजीव भवन में गुरुवार को शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए शशि भूषण शुक्ल शोले ने यह बात कही।
विज्ञापन


कहा कि देश व प्रदेश सरकार की बुनियाद झूठ पर ही खड़ी कर बनाई गई है। भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पूर्व कहा था कि भाजपा की सरकार बनते ही देश में भ्रष्टाचार से लड़ने को लोकपाल व विदेशों में जमा काला धन वापस लाने का वादा किया गया था।

आज वह सारे वादे भूल गए हैं। कहा कि देश की जनता को मुंगेरी लाल के सपने दिखाने वाले एवं झूठ व धार्मिक संघर्ष की दीवार खड़ी करने वाले लोगों को आने वाले समय में जनता जवाब देगी। कहा कि बिगड़ी कानून व्यवस्था, आधार कार्डों को बनाने में पक्षपात पूर्ण रवैया, बिजली व्यवस्था, अनियंत्रित यातायात व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त हा चुकी है।
विज्ञापन


शीघ्र ही कांग्रेस पार्टी मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन पर दबाव बनाएगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी जन सहयोग से चलाएगी। जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान ने पार्टी को मजबूत करने को कार्यकर्ताओं से संघर्ष करने का आह्वान किया।

इस मौके पर पीसीसी सदस्य प्रमोद चंदेल, ओम प्रताप सिंह, ममता पाल, उमाशंकर वर्मा, राजीव सिंह, आरबी मिश्रा, अरविंद सिंह, कमलेश गुप्ता, फूल सिंह, डा. सुमेर राम, मो. इफरान, श्याम करन त्रिवेदी, रामसच्चे, मो. सद्दीक सिद्दीकी, वारिस मंसूरी, नीरज त्रिवेदी, गुफरान सिद्दीकी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें