फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: देर रात आंधी बारिश ने दी राहत, दिन में उमस ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। भीषण गर्मी व उमस का दंश झेल रहे लोगों के लिए बुधवार रात को आई आंधी राहत लेकर आई। रात में मौसम काफी ठंडा हो गया, लेकिन सुबह से निकली धूप ने एक बार फिर लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान किया। वैसे आंधी व बारिश से तापमान में भी कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों से काफी तेज गर्मी हो रही थी, बीते सप्ताह तो तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया था। इसके बाद मौसम में थोड़ा बदलाव हुआ। रात को ठंडी हवाएं चलने की वजह से तापमान में कमी दर्ज की गई। हालांकि दिन में धूप ने लोगों को काफी परेशान किया। धूप की वजह से लोग छांव ढूंढते नजर आ रहे थे। उमस भी लोगों को पसीने से तरबतर किए रही। गर्मी से लोगों को निजात नहीं मिल रही थी, लेकिन बुधवार की देर रात 11 बजे आई आंधी और उसके बाद हुई बारिश ने लोगों को राहत दी।
रात में बिजली जाने के बाद भी लोग सुकून की नींद सो पाए। वहीं बृहस्पतिवार को सुबह से ही धूप और छांव का खेल चलता रहा। बादल दोपहर तक हट जाने से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। धूप और उमस ने काफी परेशान किया, लेकिन तापमान में कमी दर्ज की गई। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें