फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके से साथ नहीं आई पत्नी,मजदूर ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम मोहकमपुर में पत्नी के मायके से साथ न आने से क्षुब्ध मजदूर ने शनिवार देर रात कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

मोहकमपुर निवासी शारदा (28) दिल्ली में मजदूर था। उसकी पत्नी अंतिमा मायके डडवानी गांव में थी। दो दिन पूर्व शारदा दिल्ली से गांव आया था। शनिवार को वह पत्नी की विदा कराने ससुराल गया था। पत्नी ने साथ आने से इनकार कर दिया। शनिवार देर शाम वह घर वापस चला आया। उसने कमरे में गमछे के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों को शव फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने बताया कि पत्नी के मायके से साथ न आने से परेशान होकर शारदा ने खुदकुशी की है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
फंदे पर लटकता मिला एंबुलेंस चालक का शव
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में सांडी चुंगी निवासी संजीव शर्मा (32) मूल रूप से हरपालपुर के बेहटाहरी गांव का रहने वाला था। शाहजहांपुर के जलालाबाद में 108 एंबुलेंस चलाता था। रविवार सुबह वह घर आया था। जहां पर देर शाम उसका शव फंदे पर लटकता मिला। पत्नी श्रुति ने उसका शव फंदे पर लटकता देखा। घटना में परिजन चुप्पी साधे हैं। पड़ोसियों के मुताबिक उसका भाइयों से संपत्ति बंटवारे का विवाद चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि घटना संज्ञान में है। लेकिन परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें