फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में फांसी पर लटकता मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शंकरबक्सपुरवा में लापता मजदूर का शव शुक्रवार सुबह गांव से कुछ दूर जंगल में फंदे पर लटकता मिला। घटना के बारे में परिजन चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन

शंकरबक्सपुरवा निवासी उमेश (30) पुत्र फूलचंद तीन भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी रिंकी है। वह मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक उमेश गुरुवार शाम लापता हो गया था।
काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लग सका था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। जंगल में पेड़ से उमेश का शव मफलर के फंदे के सहारे लटकता देखकर ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें