माधौगंज। थाना क्षेत्र के सेखनपुर गांव में कोठरी गिरने से वृद्ध की मलबे में दबकर मौत हो गई।
सेखनपुर निवासी अदातअली (65) खेती करता था। मंगलवार रात गांव में बनी कोठरी में वह सो रहा था। देर रात कोठरी की छत ढह गई। मलबे में दबकर अदात अली की मौत हो गई।
परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर शव को बाहर निकाला। बुधवार सुबह राजस्व टीम ने जांच कर परिजनों को मदद का आश्वासन दिया। मृतक के बेटे अलीशेर ने बताया कि उसका मकान जर्जर है। अभी तक प्रधान ने आवास नहीं स्वीकृत कराया है। जर्जर कोठरी ने पिता की जान ले ली। एसओ सुब्रत त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।