नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने अपर पुलिस अधीक्षक को दी गई तहरीर में बताया कि उसका पति राम जी गुप्ता पुत्र शंभूदयाल काफी दिनों से 17 वर्षीय पुत्री के साथ जबरन शारीरिक शोषण और अश्लील हरकतें कर रहा था और विरोध करने पर मारपीट करता था ।
लेकिन लोकलाज के भय से वह और उसकी पुत्री सब कुछ सहती रही लेकिन बुधवार की रात को उसने जब दूसरी छोटी बेटी को बुरी नियत से पकड़ लिया तो उसने विरोध किया। महिला ने अपर पुलिस अधीक्षक को घटना की तहरीर दी। एएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्र्ज कर कर आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी।
इस बावत कार्यवाहक कोतवाल गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है ।