फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायों से भरी डीसीएम नहर में डूबी

Fri, 09 Sep 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
डीसीएम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरदोई। गोकशी के लिए ले जाई जा रहीं गायों से भरी डीसीएम हरदोई शाहजहांपुर रोड पर नहर पुलिया के पास अनियंत्रित होकर पानी में डूब गई। जिससे उसमें भरी सभी 26 गायों की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान चालक ने गायों को बिल्हौर से रामपुर ले जाने की बात कही है। पुलिस की सूचना पर पहुंची पशु चिकित्सकों की टीम ने गायों का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन


बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में हरदोई शाहजहांपुर रोड पर नहर पुलिया के पास बुधवार रात लगभग 11 बजे एक डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे भरे पानी में चली गई। ट्रक से गायों की आवाज सुनकर उधर से गुजर रहे लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने ट्रैक्टरों की मदद से डीसीएम को बाहर निकलवाया। ट्रक में भरी सभी 26 गायों की पानी में दम घुटने से मौत हो गई थी।

थाना प्रभारी हेमंतराय ने बताया कि डीसीएम चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। चालक की पहचान इमरान निवासी जिला पीलीभीत के रूप पर हुई है। चालक के अनुसार डीसीएम में गायों को कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के शाहबाबाद से लाद कर लाया था। गायों को रामपुर के व्यापारी के यहां ले जा रहा था। जहां से गायों को गोकशी के लिए दिल्ली भेजा जाना था। गुरुवार को पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाकर सभी गायों का पोस्टमार्टम कराने के बाद दफन करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि चालक से पूछताछ की जा रही है। उससे मिली जानकारी के आधार पर कारोबारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें