फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान एक्सप्रेस को दिलावरनगर में ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ बालामऊ पैसेंजर का संचालन बंद होने से यात्रियों को हो रही परेशानी को देखकर किसान एक्सप्रेस को दिलावरनगर में स्टॉपेज दिया गया है। असुविधा के कारण यात्रियों ने हंगामा भी किया था।
विज्ञापन

लखनऊ में प्लेटफार्म छह पर निर्माण कार्य होने के कारण 54332 बालामऊ लखनऊ पैसेंजर व 54331 लखनऊ बालामऊ पैसेंजर का संचालन 20 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। लखनऊ जाने के लिए रूट पर अन्य कोई पैसेंजर ट्रेन न होने पर यात्रियों ने शुक्रवार को दिलावरनगर स्टेशन पर जमकर हंगामा किया।
यात्रियों द्वारा हंगामा किए जाने के बाद स्टेशन मास्टर एमआई खान द्वारा पूरे मामले की जानकारी मुरादाबाद कंट्रोल को दी गई। जिस पर यात्रियों को हो रही असुविधा का ध्यान रखते हुए कंट्रोल के निर्देश पर दिलावरनगर स्टेशन प्रशासन ने डाउन ट्रैक पर आ रही 13308 गंगा सतलुज (किसान) एक्सप्रेस का स्टेशन पर ठहराव कराया। ट्रेन का ठहराव होने पर यात्री आगे रवाना हुए। स्टेशन मास्टर एमआई खान ने बताया कि कंट्रोल के निर्देश पर किसान एक्सप्रेस का स्टेशन पर ठहराव कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें