खाद विक्रय केंद्र पर किसानों से बातचीत करतीं एसडीएम। संवाद
- फोटो : HARDOI
सवायजपुर। कस्बे में खाद विक्रेताओं द्वारा निर्धारित दर से अधिक पर डीएपी की बिक्री किए जाने की शिकायत पर एसडीएम स्वाती शुक्ला ने दो दुकानों पर चेकिंग की। शिकायत सही मिलने पर एसडीएम ने दोनों दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।
एसडीएम स्वाती शुक्ला ने बताया कि किसानों ने कस्बे में दो जगह पर निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर डीएपी बेचे जाने की शिकायत की थी। कस्बे में मिरगावां मोड़ स्थित कन्हारी एग्रो जंक्शन पर चेकिंग की।
किसानों के बयान दर्ज किए गए। उन्होंने निर्धारित से अधिक मूल्य पर खाद मिलने की बात बताई। बताया कि स्टाफ को निर्धारित मूल्य पर खाद वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद मुख्य बाजार स्थित कुशवाहा खाद भंडार का निरीक्षण किया। यहां मौजूद किसानों ने 1500 रुपये में डीएपी की बिक्री किए जाने की बात कही। जांच में दोनों दुकानदारों द्वारा अनियमितता बरते जाने की शिकायत सही पाई गई है। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है।