फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कॉमिक बुक बनाकर केजीबीवी की छात्रा प्रतिज्ञा मंडल में अव्वल

विज्ञापन
फोटो : 30: प्रतिज्ञा को प्रमाण पत्र देते मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक एसके तिवारी। स्रोत :
विज्ञापन
हरदोई। परिषदीय स्कूलों के मीना मंच की बालिकाओं के मंडलीय बाल उत्सव में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पिहानी की प्रतिज्ञा अव्वल आईं। उनकी कॉमिक बुक को मंडलीय समारोह में निर्णायक मंडल और अधिकारियों ने सराहा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से लखनऊ मंडल के बाल उत्सव में कॉमिक बुक और मेरी बदलाव की कहानी के लिए जनपदीय उत्सव में चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अजित सिंह ने बताया कि जनपदीय उत्सव में पिहानी केजीबीवी की प्रतिज्ञा की कॉमिक बुक बेहतर होने पर उसे चयनित किया गया था। मंडलीय उत्सव में भी प्रतिज्ञा की कॉमिक बुक ने अव्वल स्थान दिलाया। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक श्याम किशोर तिवारी ने छात्रा को सम्मानित किया। वहीं, मंडल स्तर पर जनपद का प्रदर्शन शानदार रहने पर ब्लॉल, जनपद नोडल और जिला समन्वयक बालिका शिक्षा को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें