फोटो 21: डॉ. आमिना सुल्तान जैदी। स्रोत : स्वयं
पिहानी। नगर के नवाब परिवार की डॉ. अमीना सुल्तान जैदी उर्फ जोना जैदी ने यूपीएससी सेंट्रल हेल्थ सर्विसेज परीक्षा में सफलता हासिल कर नगर और जिले का नाम रोशन किया है।
नगर के मोहल्ला कोटकलां निवासी पूर्व चेयरमैन अली वहाब जैदी बब्बे की भतीजी और स्व. सैयद अली नवाब जैदी की पुत्री जोना जैदी का चयन भारत सरकार के स्वास्थ्य सेवा और परिवार कल्याण मंत्रालय में हुआ है। उनके पैतृक आवास पर जश्न का माहौल है। जोना जैदी की प्रारंभिक शिक्षा सेंट जेम्स स्कूल में हुई थी। स्कूल के फादर लैंसी रेगो, शिक्षक जोजो पैकड़ा और संजय शर्मा ने उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। भाई अकबर जैदी और कामरान जैदी पुश्तैनी विरासत को संभाल रहे हैं। अमीना के पति सैयद वासिफ हैदर एडिशनल कमिश्नर के पद पर दिल्ली में तैनात हैं। बताया कि जोना ने एमबीबीएस, एमडी और डिप्लोमेट नेशनल बोर्ड (डीएनबी) भी किया है।