फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तीन घंटे भाई को थप्पड़ मार जगाए रखा, 20 एंटीवेनम से बची जान

विज्ञापन
फोटो- 44- इमरजेंसी में सांप से डसे मरीज का उपचार करते डॉक्टर। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र के टिकार गांव में दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे युवक को जहरीले सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी हरपालपुर लेकर पहुंचे। वहां 10 एंटीवेनम इंजेक्शन देने के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस दौरान डॉक्टर की सलाह पर भाइयों ने युवक को थप्पड़ मारकर करीब तीन घंटे तक जगाए रखा। कुल 20 एंटीवेनम लगने के बाद युवक की जान बच सकी।
विज्ञापन

टिकार निवासी रविंद्र प्रताप सिंह के बेटे अभय (35) की किराने की दुकान घर से करीब 100 मीटर दूर है। मंगलवार को दुकान बंद करने से पहले वह काउंटर के नीचे से झाड़ू निकाल रहे थे। तभी सांप ने उनके हाथ में डस लिया और नाली में घुस गया। अभय ने घबराकर पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी और बेहोशी छाने लगी।
परिजन उन्हें सीएचसी हरपालपुर ले गए। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शाबान अहमद की टीम ने उपचार शुरू किया। यहां भी एंटीवेनम की 10 खुराक दी गईं। करीब तीन घंटे के उपचार और निगरानी के बाद अभय को होश आने लगा और हालत में सुधार हुआ। डॉक्टरों के मुताबिक सांप की प्रजाति की जानकारी न होने से उपचार में चुनौती रही। फिलहाल अभय खतरे से बाहर हैं और अस्पताल में निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें