फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: केडी सिंह बाबू और बाबू श्रीश चंद्र अकादमी का दबदबा

विज्ञापन
फोटो-05- प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते पूर्व जिला पंचायत अध्यक
विज्ञापन
हरदोई। अंतर-जनपदीय हॉकी प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को खेले गए मैचों में दो टीमों का एकतरफा वर्चस्व देखने को मिला। लीग चरण के मुकाबलों में केडी सिंह बाबू हॉकी सोसाइटी और बाबू श्रीश चंद्र अग्रवाल हॉकी एकेडमी की जूनियर व सीनियर टीमों ने अपने मैचों में जीत दर्ज की। टीमों ने टूर्नामेंट के अगले चरण में प्रवेश करते हुए क्वार्टर फाइनल के लिए रास्ता पक्का कर लिया है।
विज्ञापन




श्रीश चंद्र मेमोरियल प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल मैच के लिए रास्ता तय करने उतरीं छह टीमों के बीच तीन हॉकी मैच खेले गए। टूर्नामेंट के तीसरे दिन के पहले मैच की शुरुआत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। पहला मैच केडी सिंह बाबू सोसाइटी लखनऊ और पुरनपुर के बीच खेला गया। इसमें केडी सिंह बाबू हॉकी सोसाइटी लखनऊ ने 5-1 से जीत दर्ज की।
दूसरा मुकाबला बाबू श्रीश चंद्र अग्रवाल हॉकी एकेडमी की जूनियर टीम और गाजीपुर के बीच हुआ। युवा खिलाड़ियों से सजी टीम ने मैदान पर फुर्ती दिखाते हुए गाजीपुर को 3-1 से मात दी। दिन के अंतिम मैच में बाबू श्रीश चंद्र अग्रवाल हॉकी एकेडमी की सीनियर टीम का सामना बिसवां की टीम से हुआ। अकादमी की सीनियर टीम ने मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी और बिसवां को 4-1 के अंतर से पराजित किया। मैच में निर्णायक हॉकी इंडिया से आए रेफरी जावेद अल्ताफ, अमित गुप्ता, दुर्गा प्रसाद, रितेश, लाल खान रहे। मैच में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, सीनियर हॉकी खिलाड़ी राघवेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, अब्दुल गफूर, कासिम अब्बास जैदी, संदेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

फोटो-05- प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते पूर्व जिला पंचायत अध्यक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें