फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव से सिर्फ होता नुकसान, परीक्षा के लिए एकाग्रता जरूरी, योग करें बढ़ेगी स्मरण शक्ति : मयंक कुंडू

विज्ञापन
फोटो-20-कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
सवायजपुर। कस्बे के केन ग्रोवर पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले तनावमुक्त परीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सवायजपुर के उपजिलाधिकारी मयंक कुंडू ने कहा कि किसी भी परीक्षा में तनाव से कोई फायदा नहीं है, सिर्फ नुकसान होता है। परीक्षा के लिए एकाग्रता जरूरी है। इसके लिए हर सुबह याेग करें। योग से स्मरण शक्ति बढ़ती है।
विज्ञापन

तनावमुक्त परीक्षा कार्यक्रम में एसडीएम ने कहा कि जरूरी नहीं कि 15 घंटे पढ़ाई की जाए। जरूरी यह है कि जितनी भी देर पढ़ाई करें, शांत मन और एकाग्रता से करें। खुद पर परीक्षा का दबाव हावी न होने दें। परीक्षा के दिनों में प्रोटीन और विटामिन का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पौष्टिक भोजन, शरीर और दिमाग को ऊर्जा देता है। परीक्षा के लिए टिप्स देते हुए एसडीएम ने कहा कि विषयों को दोहराने का अभ्यास करना चाहिए। इससे न केवल आत्मविश्वास बढ़ता है बल्कि विषयों की समझ और प्रस्तुति क्षमता भी मजबूत होती है।
एसडीएम ने अपने विद्यार्थी जीवन के स्मरण साझा करते हुए कहा कि अभी से लक्ष्य निर्धारित कर लें कि भविष्य में किस क्षेत्र में जाना है। उन्होंने यह भी कहा कि तनाव से कम उम्र में ही चश्मा लग जाता है और बाल सफेद हो जाते हैं। कार्यक्रम का संचालन दीप प्रकाश पांडेय ने किया। इस दौरान पवन रेखा, अयोध्या प्रसाद, गुरुदीप, अजय सिंह, राजीव, कुलदीप गोविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



यह टिप्स भी दिए
-विद्यालय की प्रधानाचार्या संध्या सिंह चौहान ने कहा कि परीक्षा में तनाव का असर अंकों पर भी पड़ सकता है। तनावमुक्त होकर परीक्षा दें। अभ्यास जरूर करें।
-विद्यालय की व्यवस्था संभालने वाले संतोष सिंह ने कहा कि तनाव में रहने पर पढ़ाई में मन नहीं लगता। चिड़चिड़ापन आता है और नींद प्रभावित होती है।
-एकेडमिक हेड प्रदीप कुमार ने कहा कि परीक्षाओं के दौरान तनाव नहीं रखना चाहिए। जरूरी है कि पूर्व से ही तैयारी रखें तो तनाव आसपास भी नहीं फटकेगा।

फोटो-20-कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें