पिहानी के नौजवान शायर कामिल अमान को मुरादाबाद में गगन भारती पुरस्कार देते कार्यक्रम के मुख्य अत?
- फोटो : HARDOI
पिहानी। कस्बे के नौजवान शायर कामिल अमान को सरजमीन-ए-जिगर में अदबी सम्मान गगन भारती अवार्ड से नवाजा गया है। उनकी इस उपलब्धि पर कस्बे के शायर और उर्दू प्रेमियों ने खुशी जताई है।
शायर कामिल अमान नात व गजल के साथ ही बेहतरीन तरन्नुम के लिए मशहूर हैं। रविवार को अदबी शहर मुरादाबाद के पीर का बाजार करूला में फरीद आलम कादरी के संयोजन में आयोजित मुशायरे व सम्मान समारोह में उन्हें यह अवार्ड दिया गया।
मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता रिजवान कुरैशी समेत देश के मशहूर शायर गगन भारती, शहाब मुरादाबादी, अनवर कैफ़ी, कशिश वारसी, मेराज अनवर कदीरी व फरीद आलम कादरी ने पिहानी के कामिल को उनके बेहतरीन कलामों व आवाज के लिए सम्मानित किया। कामिल अमान की इस उपलब्धि पर कस्बे के शायरों व उर्दू प्रेमी सलमान जफर, एमएफ कैफी, बेकल पिहानवी, जमाल शाहनवाज, जुनैद इकबाल, शुऐब खां व मोहम्मद नौशाद आदि ने उन्हें मुबारकबाद दी है।