फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: महावीर भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया

Mon, 22 Apr 2024 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रविवार को जैन धर्म के 24वें तीर्थकर श्री 1008 महावीर भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अहिंसा दिवस के रूप में जन्मोत्सव सरकुलर रोड पर द ग्लोबल कॉलोनी में मनाया गया।
विज्ञापन

श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर में जैन समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया और पंचामृत से भोग प्रसाद लगाया। जैन समाज के महामंत्री पवन जैन ने बताया कि जैन धर्म के अनुयायियों की ओर से सुबह छह बजे से महावीर भगवान और पारसनाथ भगवान का जलाभिषेक संपूर्ण जगत की शांति के लिए मंत्रोच्चारण के साथ शांति धारा से किया गया।
इसके बाद सामूहिक रूप से जल, चंदन, अक्षत, पुष्प, नैवेद्य, दीप, धूप, फल, अर्घ्य (अष्ट द्रव्य) से देव शास्त्र गुरु और 24 तीर्थंकर और महावीर भगवान की पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे से पीतांबरगंज दुल्ली बाबू जैन मार्ग के पास विशाल भंडारा हुआ। जैन मंदिर गली के बाहर शरबत वितरण किया गया। शाम को जैन मंदिर में सामूहिक रूप से भगवान महावीर का 40 बार चालीसा पाठ किया गया। पंच परमेष्ठी और भगवान महावीर की महाआरती हुई।
महिलाओं ने मनमोहक भजन प्रस्तुत किए
भगवान महावीर जन्मोत्सव पर महिलाओं ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। सभी ने सत्य, अहिंसा पर चलने के संकल्प को दोहराया। शाकाहारी रहते हुए प्राणियों के प्रति दया, परोपकार, दान, धर्म के रास्ता पर चलते रहने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें