फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नियमावली में संशोधन करने पर भड़के अवर अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिजली विभाग के निजीकरण का विरोध कर रहे अवर अभियंताओं ने नियमावली में संशोधन कर कर्मचारियों पर कार्रवाई करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

अवर अभियंताओं ने शनिवार दोपहर बाद अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया और संशोधित नियमावली की प्रतियां जलाईं। निजीकरण के फैसले को वापस लेने की मांग कर अवर अभियंताओं ने जमकर नारेबाजी की।
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर अवर अभियंताओं ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन किया। पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण डिस्कॉम के निजीकरण का विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी की। संगठन जिलाध्यक्ष रजनीकांत रावत ने कहा कि ऊर्जा प्रबंधन ने 23 मई को नियमावली 2020 में असंवैधानिक तरीके से पंचम संशोधन करके कर्मचारियों की आवाज को दबाने का प्रयास किया। इसका पूरा मनोयोग से विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सचिव सुखपाल सिंह ने कहा कि प्रबंधन निजीकरण का विरोध करने पर कर्मचारियों के खिलाफ काला आदेश लागू कर रही है। उन्होंने निजीकरण का फैसला वापस लेने की मांग की। इस दौरान अवर अभियंता मुकेश गुप्ता, राजकुमार, अतुल कुमार, मुकुंद राय, मुकेश राय, विजय कुमार, अभिषेक यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें