फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े गए नौ जुआरी, पिस्टल व लाखों की नकदी मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। पुलिस ने निर्माणाधीन मकान में दबिश देकर नौ जुआरियों को पकड़ा है। उनके पास से तीन लाख से अधिक की नकदी, 9 मोबाइल व एक पिस्टल भी बरामद की गई है। पुलिस ने जुआ अधिनियम में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बुधवार की शाम मोहल्ला अब्बास नगर स्थित सबलू अहमद के निर्माणाधीन मकान में दबिश दी। मकान में नौ लोग जुआ खेलते मिले। पुलिस को देख जुआरियों में भगदड़ मच गई, लेकिन सिपाहियों ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सबलू अहमद निवासी ग्राम कुरना थाना संडीला, मोहम्मद जलालु निवासी पाता नाला चौक लखनऊ, हरिपाल यादव निवासी ग्राम अटारी थाना माल लखनऊ, अब्दुल मन्नान निवासी एलडीए कॉलोनी, कृष्णा नगर लखनऊ, मोहम्मद शकील निवासी चौधरी हाता संडीला, अरमान निवासी यासीनगंज लखनऊ, नईम निवासी ग्राम भदेवरा थाना हरियावां हरदोई, अब्दुल कैफ उर्फ बबलू निवासी मोहल्ला बारा खंभा संडीला व मोहम्मद वसीम निवासी आनंद बिहार थाना पारा लखनऊ बताया।
कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी ने बताया कि मौके से 3 लाख 38 हजार 750 रुपये, नौ मोबाइल फोन व एक पिस्टल व कारतूस बरामद किए गए। इंस्पेक्टर के मुताबिक पिस्टल अब्दुल मन्नान की है, उसके लाइसेंस निरस्त के लिए संबंधित थाने में संस्तुति की जाएगी। दबिश में इंस्पेक्टर वाहिद अली, दरोगा शिव गोपाल व बालेंद्र मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें