फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: ट्रैक्टर की टक्कर से मामा को ले जा रहे बाइक सवार भांजे की मौत

Thu, 06 Jan 2022 03:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
हरदोई में खाद ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली बाइक सवार मामा-भांजे को कुचलते हुए खाईं में पलट गई। हादसे में भांजे की मौत हो गई जबकि मामा बुरी तरह घायल है। भांजा अपने मामा को छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन

सुरसा थाने के सरसैया निवासी प्रदीप कुमार (28) पुत्र रघुनंदन मजदूरी करता था।

बघौली थाने के हुरमई मजरा सहोरिया निवासी मामा मनोज कुमार (35) पुत्र मैकू सरसैया आया हुआ था। गुरुवार की सुबह जब प्रदीप काम पर जाने के लिए बाइक लेकर घर से निकला तो मनोज ने उससे घर जाने के लिए बघौली तक छोड़ने की बात कही।

प्रदीप मनोज को लेकर बघौली के लिए रवाना हुआ। इसी बीच बघौली-खजुरमई तिराहा रोड पर टिकरी पुलिया के पास खाद ले कर जा रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मारते हुए दोनों को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर खाईं में जा पलटा। दोनों मामा-भांजे बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए हरदोई मेडिकल काॅलेज लाया गया।
विज्ञापन


अस्पताल में डॉक्टरों ने भांजे प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। प्रदीप घर में सबसे बड़ा था। उससे छोटे संदीप, कुलदीप और वीरेश है। तीन बहनों में दो की शादी हो चुकी है। छोटी बहन अर्चना है। हादसे की खबर सुनते ही प्रदीप की मां शिवदुलारी का बुरा हाल है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें