फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मकान से एक लाख मूल्य के जेवर और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-21-गोलक में टूटा ताला। संवाद
विज्ञापन

- पीडि़त ने पड़ोसी गांव के युवक पर लगाया आरोप
- अतरौली थाना क्षेत्र के पिथानखेड़ा गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी


भरावन। अतरौली थाना क्षेत्रके पिथानखेड़ा में एक किसान के मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। आहट मिलने पर किसान जाग गया। चोरों को पहचान लेने का दावा करते हुए पड़ोसी गांव के एक युवक के खिलाफ शिकायत पुलिस को दी है।
दावा है कि एक लाख रुपये के नकदी जेवर चोरी हुए हैं।पिथानखेड़ा निवासी नीरज खेती करते हैं। नीरज ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पत्नी सरिता और बच्चों के साथ मकान के बरामदे में सोया था। मां रामलली और पिता बच्चा मकान के बाहर बने बरामदे में सोए थे।
विज्ञापन

दावा किया कि रात में एक बजे के बाद मकान के पिछले हिस्से से घुसे चोरों ने कमरे में रखे तीन बक्सों और अलमारी को खोल लिया। इनमें से सोने के एक जोड़ी टप्स, माला, चांदी की पाजेब, दो जोड़ी बिछिया, बच्चों के कंगन और गोलक तोड़कर आठ हजार रुपये चोरी कर ले गए। आहट मिलने पर नीरज की आंख खुल गई।
विज्ञापन

उन्होंने पड़ोसी गांव निवासी एक युवक और उसके साथियों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। गांव से पांच सौ मीटर दूर नहर किनारे टूटी गोलक भी पड़ी मिली। प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र ने बताया कि घटना संज्ञान में र्है। शिकायत भी मिली र्है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें