फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जिले के दो ग्रामीण रूटों पर जनता सेवा बसों को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। जनपद में दो रूटों पर जनता बस सेवा के संचालन को शासन से मंजूरी मिल गई है। निगम ने हरदोई डिपो के लिए 12 रूट प्रस्तावित किए थे।
विज्ञापन

आठ लाख किलोमीटर का सफर पूरा करने के कारण हटाई गईं रोडवेज बसों को फिर से सड़क पर उतारा जा रहा है। बसें जनपद के लोकल रूटों पर चलेंगी। हरदोई जिले की ऐसी 58 रिटायर बसें चयनित की गई हैं, जो जिले के 12 रूटों पर चलाई जानी हैं। हरदोई क्षेत्रीय कार्यालय की तरफ से रूट प्रस्तावित कर परिवहन निगम को मंजूरी के लिए भेजे गए थे। बता दें, कि यह बसें जिले भर में अधिकतम 100 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। अंतिम फेरे के साथ बस का ठहराव संबंधित गांव में ही होगा। सबसे खास बात यह है कि इन बसों का किराया सामान्य बसों से 20 फीसदी कम रहेगा। परिवहन निगम को भेजे गए 12 रूटों के प्रस्ताव में से दो पर मुहर लग गई है। दोनाें रूटों पर दो-दो का संचालन किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश कुमार ने बताया कि जिन दो रूटों पर मंजूरी मिल गई है, उन पर जल्द ही बस संचालित कर दी जाएंगी।

इन दो रूटों पर चलेंगी बस
मुख्यमंत्री जनता सेवा के तहत ग्रामीणों को सहूलियत के लिए फिलहाल दो रूटों पर बसें चलाने की अनुमति मिल गई है। इसमें हरदोई से सांडी होते हुए दुर्गागंज और बिलग्राम तक है, जबकि दूसरा रूट हरदोई से सांडी होते हुए हरपालपुर से चौसार और श्रीमऊ तक बस का संचालन किया जाएगा। बता दें, कि हरदोई से बिलग्राम के लिए लोगों को 49 रुपये और श्रीमऊ तक 85 रुपये अदा करने पड़ते थे, लेकिन जनता सेवा बस में सामान्य किराए से फीसदी किराया कम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें