फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रुपये मांगने के विवाद में युवक पर चढ़ाई स्कॉर्पियो, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। युवक पर स्कॉर्पियो चढ़ाने के आरोपी चचेरे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। विवाद पांच हजार रुपये मांगने पर शुरू हुआ था। घटना टड़ियावां थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में बृहस्पतिवार रात हुई है।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी सुजीत गुप्ता (22) की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। दुकान मकान के पास सिहोना रोड पर है। सुजीत के मामा मुनेंद्र के मुताबिक, सुजीत ने रिश्ते में चाचा लगने वाले गल्ला व्यापारी को छह माह पहले एक लाख रुपये दिए थे। उन्होंने अब तक रुपये वापस नहीं किए। बृहस्पतिवार की रात सुजीत के चचेरे भाई रजत ने सुजीत को फोन किया। वह सुजीत से पांच हजार रुपये मांगने लगा। सुजीत ने पहले वाले रुपये न मिलने पर इस बार उधार देने से मना कर दिया। इस पर आरोपी उन्हें गाली गलौज करने लगा। कुछ देर बाद मकान के बाहर सेंट्रल बैंक के पास मिलने की बात तय हुई।
दावा है कि इस दौरान आरोपी रजत चचेरे भाई तुषार के साथ स्कॉर्पियो से आया। आरोपी ने सुजीत को स्कॉर्पियो पर जबरदस्ती बैठाने की कोशिश की। बैठाने में नाकाम आरोपी ने सुजीत पर दो बार स्कॉर्पियो चढ़ा दी। इसमें सुजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान स्कॉर्पियो एक मकान की दीवार और मिठाई के काउंटर से टकरा गई। इसमें दीवार और काउंटर क्षतिग्रस्त हो गया। सुजीत को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि सुजीत के भाई मनीष के शिकायती पत्र पर दो आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें