फोटो 50: गांधी भवन में महिला को सिलाई मशीन देते आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, साथ में बाएं से सी
हरदोई। सिलाई मशीन पाकर खिरिया की सीमा, टोलवाआट दानपुर की अंजली सिंह, हरदोई देहात की शशी गुप्ता, बहर की नीशू, आशा की आरती, गुलामऊ की मीना देवी, कोढ़वा की सीमा और बेहटागोकुल की ज्योति के चेहरे पर मुस्कान तैर गई। गांधी भवन में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने इंडिया ऑयल लि. के लक्ष्य फाउंडेशन की तरफ से 1,425 महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की।
आबकारी मंत्री ने कहा कि भारत और प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही है। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण की और सरस मेला का उद्घाटन किया। कहा कि मातृ शक्ति को सामाजिक व आर्थिक रूप से मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि महिलाएं देश की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. रामप्रकाश ने बताया कि कार्यक्रम में ब्लाक बावन की 800, टड़ियावां व हरियावां की 200-200 और सुरसा की 225 महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की गई हैं। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने, रवि प्रकाश, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, धनंजय मिश्र, शशांक सिंह, सीडीओ सान्या छाबड़ा, नगर मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी, उपायुक्त रवि प्रकाश सिंह, पीडी एके मौर्य, डीडीओ कमलेश कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।