फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान अली अध्यक्ष, विनीत बने महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की नवीन ब्लाक कार्यकारिणी का गठन जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला की अध्यक्षता में हुआ। इसमें सर्वसम्मति से इंद्रपाल वर्मा को संरक्षक चुना गया।
विज्ञापन

इसके अलावा इरफान अली को ब्लाक अध्यक्ष व विनीत कुमार को महामंत्री बनाया गया। इसी तरह जितेंद्र सिंह राठौर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश कुमार को उप मंत्री प्रथम, अरुण कुमार कनौजिया को उपमंत्री, गुफरान खान को कोषाध्यक्ष, आदेश कुमार को प्रवक्ता व जितेंद्र कुमार को मीडिया प्रभारी का पद सौंपा गया।
कमालुद्दीन खान को संगठन मंत्री, राजवीर यादव को प्रचार मंत्री व चंद्रकांत द्विवेदी की पत्नी सुधा को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया। महिला प्रकोष्ठ में ही रुम सिंह की पत्नी रेनू देवी को महामंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन

सतीश कुमार को तहसील प्रभारी व मनोज कुमार सिंह चौहान को जिला कमेटी में शामिल किया गया। ब्लाक संसाधन केंद्र पर शुक्रकार को आयोजित इस कार्यक्रम में संतोष कुमार सिंह, विनय कुमार अवस्थी, जियाउद्दीन खान व राजीव कुमार समेत क्षेत्रीय स्कूलों के शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें