फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 घंटे से 150 घरों में अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। कस्बे के जनता इंटर कॉलेज की फील्ड में बृहस्पतिवार को भाजपा नेता की जनसभा थी। इसके चलते फील्ड के ऊपर से गुजरी विद्युत लाइन विभागीय अफसरों ने उतरवा दी थी। कार्यक्रम समाप्त होने के 30 घंटे बाद भी विभाग के अफसरों ने उतारी लाइन नहीं लगवाई है।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हेलिकाप्टर से जनता इंटर कॉलेज की फील्ड में आए थे। इसके चलते फील्ड से गुजरी विद्युत लाइन बुधवार को देर रात उतार दी गई थी।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद नेता चले गए। वहीं, विभागीय अफसरों के लाइन नहीं खींचने से क्षेत्र के जखवा, बानपुर, श्याम दासपुर, चमका, कुरौंध समेत करीब 150 घरों में 30 घंटे से बिजली नहीं पहुंची है। इससे जिन घरों में सबमर्सिबल लगे हैं।
विज्ञापन

उनमें पानी की किल्लत हो रही है। वहीं, रात में भी परेशानी हो रही है। कार्यक्रम बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे ही समाप्त हो गया था। श्याम दासपुर निवासी दीपू ने बताया कि जनता इंटर कलेज से गुजरी विद्युत लाइन को उतरने से काफी समस्या है।
इस बाबत भरावन सब स्टेशन के अवर अभियंता हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यक्रम था। मंच के सामने विद्युत लाइन थी, इसलिए हटवाई गई थी शुक्रवार शाम तक लाइन सही करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें