फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गो के सम्मान में बच्चे लेंगे प्रतिज्ञाएं, आज मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रिय वृद्ध दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई जिले के पांच लाख परिषदीय विद्यालय के बच्चे बुजुर्गों को सुरक्षित, स्वस्थ, व्यस्त, स्वतंत्र और प्रसन्न रहने में मदद करने के लिए ऑनलाइन संकल्प लेंगे। एक अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ई-पाठशाला से महानिदेशक ने शिक्षकों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर स्कूलों में भी बुजुर्गों का सम्मान करने एवं उनकी सहायता करने के लिए बच्चों को जागरूक किया जाएगा। बीएसए हेमंत राव ने बताया कि महानिदेशक की ओर से पत्र सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भेज दिए गए हैं।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बुजुर्गों के स्वास्थ्य की देखभाल, उनकी सामाजिक सुरक्षा और बुजुर्गों के सम्मान करने, प्रेमपूर्वक व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ऑनलाइन कार्यक्रम कर शिक्षकों को अपने-अपने स्कूल के बच्चों को प्रतिज्ञा दिलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें