फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपब्लिकन पार्टी बोली दरिंदों के घर पर चलवाया जाए बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई में हाथरस में हुई घटना के दोषी दरिंदों के घरों पर बुलडोजर चलवाने की मांग कर रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया ए के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप कार्रवाई की मांग की। कलक्ट्रेट में धरने के दौरान जिलाध्यक्ष अवनींद्र कुमार ने कहा कि चौराहों पर दोषियों की होर्डिंग लगवाई जाए।
आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर फांसी पर लटकाया जाए। पीड़ित परिवार को तत्काल प्रभाव से सुरक्षा और एक करोड़ मुआवजा दिलाया जाए। इस मौके पर रक्षपाल, संतोष कुमार मौर्य, अशफाक अली, सुशील कुमार, नत्थू लाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें