फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते समय तालाब में गिरकर डूबा मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हतरहा के मजरा तलौली में मंगलवार शाम मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम हतरहा निवासी सुनील किसान है। सुनील के मुताबिक उसका पुत्र अर्पित (ढाई वर्ष) मंगलवार की शाम खेलते हुए घर से बाहर निकल गया। काफी देर तक अर्पित नजर नहीं आया, तो उसकी मां आशा देवी ने इधर-उधर देखा, लेकिन वह नहीं दिखा। देर रात ग्रामीणों ने गांव में ही सुनील के मकान के सामने तालाब में अर्पित का शव उतराते देखकर परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद शव को तालाब से निकाला।
शव देखकर मां आशा देवी बदहवास हो गई। ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अर्पित चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। कासिमपुर के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि बच्चा खेलते समय तालाब में गिर गया था। डूबने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें