फोटो 27: मिशन शक्ति अभियान में सीएससी और ई-डिस्ट्रिक्ट प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागी। स्रोत : विभाग
- मिशन शक्ति-5.0 अभियान : पंचायतों को महिला हितैषी बनाने की दिशा में काम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पंचायतों को महिला हितैषी बनाए जाने के लिए मिशन शक्ति-5.0 अभियान में ब्लॉकों पर पंचायत सहायकों को सीएससी, ई-डिस्ट्रिक्ट और सर्विस प्लान की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने कहा कि ग्राम पंचायतों में नारी सशक्तिकरण से जुड़े कामों को प्राथमिकता पर कराया जाएगा।
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज में पंचायत सहायकों को सीएससी, ई-डिस्ट्रिक्ट और सर्विस प्लान में समझाया गया कि आमजन से जुड़े कामों को किस प्रकार से समयबद्ध तरीके से किया जाना है। विकास खंड हरियावां और पिहानी आदि में दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ।
जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों की महिला पंचायत सहायकों को जानकारी दी गई। बताया गया कि महिला सुरक्षा, विकास और उनके हित में कराए जाने वाले कामों को वरीयता पर कराया जाएगा। प्रशिक्षण विवेक त्यागी और करुणा ने बताया कि महिला सुरक्षा के लिए सरकार ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबर भी दिए हैं। जिसमें अपराधी और बाहरी व्यक्ति की तरफ से ही नहीं घरेलू हिंसा की भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।