फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी रेस्टोरेंट संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूटी पार्लर संचालिका ने लगाया था आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी रेस्टोरेंट संचालक को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है।

बीती नौ सितंबर को एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि वह गांव में ब्यूटी पार्लर चलाती है। पाली में रेस्टोरेंट चलाने वाला मंजेश गुप्ता पिछले तीन साल से उसे प्रताड़ित कर रहा था। आरोप है कि बीती 12 जनवरी को मंजेश ने अपने साथी सूरज तिवारी के साथ उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उससे अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो बना लिए। इन्हें बाद में परिचितों को भेज दिया था। आरोप यह भी था कि बीती 29 अगस्त को मंजेश ने उसका अपहरण करने की कोशिश की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला के बयान न्यायालय में कराए थे।
विज्ञापन

बयानों के आधार पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई थीं। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में मुंशीपुलिया के पास से मंजेश को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथी सूरज की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें