फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बिजली लाइन पर काम होने के कारण बाधित रहा इंडस्ट्रियल फीडर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ मार्ग के चौड़ीकरण के चलते बृहस्पतिवार को इंडस्ट्रियल फीडर की विद्युत आपूर्ति करीब डेढ़ घंटे बाधित रही। पोल और बिजली की लाइनों को हटाने के कार्य के कारण बिजली विभाग ने सुरक्षा के लिहाज से शटडाउन लिया था। दोपहर में अचानक आपूर्ति ठप होने से औद्योगिक क्षेत्र की कई छोटी-बड़ी इकाइयों में काम प्रभावित रहा जिससे उद्यमियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लखनऊ मार्ग को चौड़ा करने का काम इन दिनों तेजी से चल रहा है। सड़क के किनारे स्थित बिजली के खंभे और हाईटेंशन लाइनें निर्माण कार्य में बाधा बन रही थीं। इसी के तहत बिजली विभाग की टीम की ओर से लाइन शिफ्टिंग का काम कराया गया। कार्य के दौरान किसी प्रकार का हादसा न हो इसके लिए विभाग ने तीन बजे आपूर्ति बंद कर दी थी। इससे डेढ़ घंटे तक इंडस्ट्रियल फीडर से बिजली आपूर्ति बंद रही। आपूर्ति बाधित होने के कारण औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन कार्य ठप हो गया। कई जगह जेनरेटर का सहारा लेना पड़ा जिससे लागत में भी बढ़ोतरी हुई।
उद्यमियों का कहना है कि यदि बिजली विभाग इस तरह के बड़े शटडाउन की पूर्व में सूचना दे दे तो वह अपने काम की योजना पहले से तैयार कर सकते हैं। इसके साथ ही फीडर से दो हजार अन्य उपभोक्ता भी जुड़े हैं। इससे बिजली न आने से वह भी परेशान हुए।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी कुलदीप शिवहरे ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते बिजली की लाइनों को शिफ्ट करना बेहद जरूरी था। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए डेढ़ घंटे का शटडाउन लिया गया था। कार्य संपन्न होते ही आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें