वेतन में विसंगति दूर कर ग्रेड वेतन देने की मांग को
लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले बुधवार से शुरू हुआ दो दिवसीय
सामूहिक अवकाश गुरुवार को भी जारी रहा। मांगों को पूरा न होने पर 27 फरवरी
को रैली निकाल विस के घेराव करने की चेतावनी दी।
दो दिवसीय
सामूहिक अवकाश कार्यक्रम के क्रम में दूसरे दिन पीडब्ल्यूडी परिसर में
महासंघ के समस्त घटक संघों के सभी सदस्यों ने अवकाश पर रहकर एक सभा का
आयोजन किया। केंद्रीय प्रतिनिधित्व के रूप में मंत्री स्नातक रुचि गुप्ता
राठौर ने कई मांगों पर चरचा करते हुए संघ की सहभागिता शत प्रतिशत करने की
बात कही।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष इंजीनियर शिव गोपाल सिंह ने
कहा कि वेतन विसंगति को दूर कर प्रारंभिक वेतनमान पीवी टू, वेतन बैंड
9,300-34,800 वेतन ग्रेड 4,800 प्रदान किया जाए। तीन पदोन्नति सात वर्ष, 14
वर्ष व 20 वर्ष निरंतर सेवा पर देने की मांग की।
मंडल सचिव महावीर
सिंह ने कहा कि ग्रेड वेतन 4800 जेई की अस्मिता से जुड़ा मुद्दा है। जल
निगम जनपद अध्यक्ष एमए खान ने कहा कि सभी सदस्य एकजुट होकर जुटें। संचालन
करते हुए जिला सचिव नवीन सहगल ने मांगों को लेकर 27 फरवरी को होने वाले विस
घेराव में भागीदारी सुनिश्चित करने को कहां।
इस मौके पर एसके पाल,
प्रदीप गौतम, संजय दत्त, विवेक कुशवाहा, अनिल गुप्ता, राम दयाल, अश्वनी
कुमार, महावीर, अर्जुन गुप्ता और मूलचंद यादव आदि मौजूद थे।