फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के खुलासे को कलक्ट्रेट पर धावा

Fri, 30 Jan 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी में बीती 26 जनवरी को व्यापारी के साथ हुई 50 लाख की लूट के खुलासे को लेकर गुरुवार को व्यापारियों ने कलक्ट्रेट में धावा बोल दिया। सांडी समेत नवीन गल्ला मंडी व शहर के व्यापारियों ने एकजुट होकर जिले में बढ़ रही लूट व चोरी की घटनाओं के खुलासे की मांग की।
विज्ञापन


व्यापारियों ने खुलासा न होने तक धरना देने की चेतावनी दी और डीएम को ही ज्ञापन देने की बात कही। जिसको लेकर कलक्ट्रेट में व्यापारी घंटों डटे रहे। आखिर में डीएम ने कलक्ट्रेट पहुंच कर ज्ञापन लिया और तीन दिन में खुलासे का आश्वासन दिया।

जिले में व्यापारियों के संग बढ़ी लूट व चोरी की घटनाओं के मामले में अब उनका सब्र का बांध टूट गया। बीती 26 जनवरी को भी सांडी में दिनदहाड़े एक व्यापारी से 50 लाख रुपये के जेवरात और रुपये लूट लिए गए। जिस पर जहां बुधवार को सांडी में व्यापारियों ने जुलूस निकाल कर जाम लगाया और बाजार बंद किया, वहीं गुरुवार को सांडी के व्यापारी तथा उद्योग व्यापार मंडल तथा नवीन गल्ला मंडी के पदाधिकारी व व्यापारियों ने कलक्ट्रेट का घेराव किया।
विज्ञापन


व्यापारियों ने कलक्ट्रेट में एकत्रित होकर पुलिस के रवैये को जमकर कोसा। पूर्व चेयरमैन सांडी दिनेश चंद गुप्ता ने बताया कि सांडी क्षेत्र में बढ़ रहीं आपराधिक घटनाएं अब चिंता का विषय बन गई हैं। मुख्य मार्ग व घनी बस्ती में चोरी, डकैती व लूट की घटनाएं आम बात हो गई हैं।

कहा कि आपराधिक प्रवृत्तियों को भी पुलिस का संरक्षण मिल रहा है। जिसका ही परिणाम 26 जनवरी को हुई घटना है। इस घटना में भी पुलिस की कार्यशैली संदेह पैदा कर रही है। उद्योग व्यापार मंडल नवीन मंडी स्थल के अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के निडर होकर कार्य कर पाना अब प्रश्नवाचक बन गया है।

जिसको लेकर व्यापारियों में असंतोष है। व्यापारियों ने कलक्ट्रेट में करीब दो घंटे तक डेरा डाले रखा और दो दिवसीय धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। व्यापारियों ने डीएम द्वारा ही ज्ञापन लेने की मांग की। अंत में जिलाधिकारी के पहुंचने पर उन्हें ज्ञापन दिया गया। जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने तीन दिन में घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है।

इस मौके पर विमलेश दीक्षित, रामजी गुप्ता, श्यामा कुमार गुप्ता टीटू, विभू गुप्ता, गौरी शंकर गुप्ता, मुकेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, प्रीतेश दीक्षित प्राची, अमरनाथ, सर्वेश कुमार, गोविंद गुप्ता, रोहित गुप्ता, सुरेश चंद्र गुप्ता, रजनीश गुप्ता, अजय टंडन, अवनीश त्रिवेदी, तारिक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें