पिहानी। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के सहादतनगर में स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में तीन दिन तक जांच के बाद आयकर विभाग की टीम वापस चली गई।
टीम ने यहां मीडिया से दूरी बनाए रखी और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट देने की बात कही। फर्नीचर कारोबारी रुद्रपुर निवासी गुलशन नारंग, उनके पुत्र रोनिक नारंग और साझेदार सौरभ गाबा की एक प्लाईबुड फैक्टरी सहादतनगर में है।
बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे यहां आयकर विभाग की टीम ने छापा मार था। शनिवार रात टीम यहां से वापस चली गई। तीन दिन के दौरान टीम ने किसी भी व्यक्ति को फैक्टरी परिसर से बाहर नहीं निकल ने दिया और बाहर से किसी को भी अंदर नहीं आने दिया। सभी कर्मचारियों के मोबाइल भी ले लिए गए थे। टीम ने यहां विनायक प्लाई और विनायक ट्रांसपोर्ट के कारोबार, बैंक खातों और संपत्ति के साथ ही लेनदेन की भी जानकारी जुटाई।