सिरसा गांव में डेढ़ सौ से अधिक वोट काटे जाने से नाराज एक पक्ष ने जमकर हंगामा काटा। कार्मिकों को अंदर बंद कर बूथ पर ताला डाल दिया और चुनाव निरस्त किए जाने के नारे लगाने लगे। इस बीच प्रशासन द्वारा बल प्रयोेग किए जान पर महिलाओं ने मोर्चा संभाला। महिला पुलिस के साथ हाथापाई कर दी।
पूरे प्रकरण के बाद पहुंचे अफसरान के सख्ती किए जाने से लोग शांत हुए। बूथ का ताला खोल कर तकरीबन ढाई घंटे बाद मतदान शुरू कराया जा सका। मौके पर एसपी समेत पुलिस के आला अफसरान ने पहुंच कर मतदान शुरू करवाया।
सिरसा स्थित मतदान केंद्र पर एक पक्ष के लोग डेढ़ सौ से अधिक वोट काट दिए जाने तथा विपक्षी प्रत्याशी के पक्ष के वोट बढ़ा दिए जाने से नाराज थे। हालात बेकाबू होने पर आला अफसरान को सूचित किया गया। इस बीच पहुंचे एसडीएम, एडीएम व कोतवाल आदि ने प्रदर्शनकारियों को वहां से बलपूर्वक हटवाने का प्रयास किया।
एसपी उमेश कुमार सिंह ने भी गांव पहुंच कर हालात देखे और यहां भारी फोर्स की तैनाती के आदेश दिए। इस पूरे प्रकरण के दौरान मतदान सुबह सात से तकरीबन दस बजे तक ठप रहा। इस हंगामे में पुलिस ने कई को हिरासत में ले लिया है। इसके बाद से सिरसा में सुबह दस बजे से शाम तक मतदान शांतिपूर्वक होने की खबर है।